फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Worship of Amla tree on Akshaywamy

अक्षयनवमी पर हुई आंवला के वृक्ष की पूजा

Sun, 29 Oct 2017 11:58 PM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Sun, 29 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Worship of Amla tree on Akshaywamy
आवले की पूजा
 अक्षयनवमी के दिन लोगों ने आंवला के वृक्ष की पूजा की व आंवले के पेड़ के नीचे भोजन किया। अक्षय नवमी पर आंवला पूजन का विशेष महत्व है। इसीलिए इसका नाम अमृतफल भी है। अक्षयनवमी के दिन तो इस पेड़ की पूजा, इसके नीचे साधना, बैठना, भोजन बनाना उत्तम स्वास्थ्य की गारंटी भी है।  
विज्ञापन

आंवला कफ, वायु, पित्तनाशक होता है। शरीर में इन त्रिदोषों के असंतुलित होने से भी व्यक्ति पर सत, रज और तम गुण का प्रभाव घटता बढ़ता है। आंवले को किसी भी रूप में सेवन करने से लाभ है। कच्चे आंवले के अलावा उबालकर, जलाकर, सूखाकर चाहे जिस रूप में प्रयोग किया जाए तो शरीर के रस-रसायन में संतुलन होता है। शरीर के रस-रसायन में विकृति से बीमारियां बढ़ती हैं। यह अमृतफल %चिर-युवा% बनाता है तो नेत्रज्योति बढाने में इसकी अद्भुत भूमिका है। आंवले को वैद्यराज या डॉक्टर की उपाधि दी जाए तो गलत नहीं होगा। यदि कार्तिक माह से प्रारंभ कर माघ माह तक एक हजार आंवले का सेवन कोई व्यक्ति कर ले तो हल्का दृष्टिदोष के चलते चश्मा लगा है तो उसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। आयुर्वेद के अनुसार पथरी,पायरिया, बवासीर, कब्ज, बालों की सुरक्षा प्रदान करने का जैसे इसे वरदान प्राप्त है। पं. सलिल पांडेय ने बताया कि कार्तिक माह की महत्ता के क्रम में स्कंदपुराण के वैष्णव खंड के कार्तिक मास माहात्म्य में 15 अध्याय इसकी महत्ता में लिखी गयी है, जिसमें यह दर्शाया गया है कि जब पूरा जगत जल में डूब गया था तब ब्रह्माजी उद्विग्न हो गए। वे परब्रह्म के दर्शन के लिए इतने व्याकुल हुए कि नारायण के दर्शन के लिए उनकी आंखों से आंसू निकले। आंसूओं की बूंदे धरती पर पड़ी जिससे आंवला वृक्ष उत्पन्न हुआ। क्योंकि आंवला नारायण को बहुत पसंद था। पुराणकार के अनुसार धरती का प्रथम वृक्ष आंवला ही है। इसीलिए कार्तिकमाह में तो हर दिन आंवले के सेवन का विधान जहां आध्यात्म-सम्मत है, वही आयुर्वेद के अनुसार इस अवधि में पैदा हुआ आंवला स्वास्थ्य के लिए रामबाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed