Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women protest again against liquor shop

Mirzapur News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का फिर प्रदर्शन

Mon, 16 Nov 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Women protest again against liquor shop
जिगना के दुबहा में प्रदर्शन कर रही महिलाओं से वार्ता करते जिला आबकारी अधिकारी व धरना पर बैठी मह
जिगना। थाना क्षेत्र के दुबहा गांव में देसी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने रविवार को दोबारा प्रदर्शन किया। लाठी-डंडे और पत्थर लेकर पहुंचीं महिलाओं ने शराब की दुकान बंद करने के नारे लगाए। मौके पर पहुंचे पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने 15 दिन के अंदर दुकान दूसरी जगह खुलवाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन

इससे पहले 12 नवंबर को महिलाओं ने दुकान पर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ और आग लगाने का प्रयास किया था। रविवार को दोपहर पौने दो बजे महिलाएं फिर दुकान पर पहुंच गईं। सूचना पर पहुंचे जिगना थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसके बाद जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय और सहायक आबकारी अधिकारी यतेंद्र कुमार को बुलाया गया। अधिकारियों ने 15 दिन में दुकान अन्यत्र खुलवाने का आश्वासन दिया। साथ ही बताया कि सोमवार से दुकान खुलेगी। एक ग्राहक को एक शीशी से अधिक शराब देने पर सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि दुकान बघेड़ा कला की है, लेकिन उसे दुबहा में खोल दिया गया है। शराबियों के आतंक से गांव का माहौल खराब हो रहा है। नशे के कारण परिवार बर्बाद हो रहे हैं और चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इस दौरान सरोजा देवी, कुसुम देवी, रामकली, फूलवंती और रेखा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। मौके पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed