{"_id":"6afa12816cb17e2f3d0e642e","slug":"maulanas-in-the-majlis-shed-light-on-the-personality-of-bibi-fatima-mirzapur-news-c-189-1-svns1010-157698-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मजलिस में मौलानाओं ने बीबी फातमा की शख्सियत पर रोशनी डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मजलिस में मौलानाओं ने बीबी फातमा की शख्सियत पर रोशनी डाली
विज्ञापन
दुलहीपुर में आयोजित मजलिस के बाद बच्चों के साथ मौलाना। स्रोत: जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। दुलहीपुर में तीन दिवसीय मजलिस का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन मजलिस में बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। मौलानाओं ने तकरीर से बीबी फातमा की शख्सियत और उनके धार्मिक योगदान पर रोशनी डाली। मजलिस के समापन पर हुई नौहाखानी ने माहौल को गमगीन कर दिया। तीन दिवसीय मजलिस के आखिरी दिन नौहाखानी के दौरान काशिफ दुलहीपुरी का कलाम गूंजा।
कार्यक्रम में रांची के इमामे जुमा मौलाना तहजीब हुसैन रिजवी, मौलाना दावर हुसैन रिजवी, सैय्यद अली अब्बास नकवी, सैय्यद अली अब्बास रिजवी, बनारस के रिशी बनारसी, अंबर तुराबी, रौशन बनारसी और गाजी अब्बास सहित अन्य लोग शामिल हुए। मौलाना तहजीब हुसैन रिजवी ने कहा कि दुलहीपुर की सरजमीं से उन्हें बेहद लगाव है। यहां के लोगों का अपनापन उन्हें हर साल खींच लाता है। वहीं, मौलाना मिर्जा शफीक हुसैन शफक ने कहा कि बीबी फातमा इस्लाम की ऐसी महान शख्सियत हैं, जिन्हें भुलाना किसी के लिए संभव नहीं है। मजलिस के समापन पर अंजुमन सज्जादिया असगरिया की ओर से नौहाखानी की गई।
इस दौरान काशिफ दुलहीपुरी का कलाम ''''खाक पे बैठ के मौला मेरा रोया होगा'''' पढ़ा गया। नौहाखानी में फराज हुसैन, काशिफ जाफरी और कासिद हुसैन ने हिस्सा लिया। कलाम सुनकर जायरीन भावुक हो गए। कार्यक्रम के संयोजक जौहर रिजवी और मौलाना मुंतजिर जाफरी ने बताया कि मजलिस का यह 19वां वर्ष था। इस दौरान कमर अब्बास, हाजी समर हसन हुसैनी, फैजी जाफरी, यावर जाफरी, अली जाफर जाफरी, हिलाल, शहंशाह, यूसुफ हुसैनी, उरूज हैदर, शेमू जाफरी, एहसान ईरानी, हाशिम ईरानी, शौजब हुसैन, सैय्यद फरहान हुसैन, हसन नकी असद, जमील आबदी, जैगम अब्बास, सैय्यद हुसैन मेहदी, डॉ. शकील मिर्जा, मासूम रजा और सैफी आदि मौजूद रहे।