फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women empowerment scooty rally left from Maa Vindhyavasini Dham

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी धाम से रवाना हुई महिला सशक्तिकरण स्कूटी रैली

Thu, 23 Mar 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Women empowerment scooty rally left from Maa Vindhyavasini Dham
मिर्जापुर। चैत्र नवरात्र के अवसर पर मां विंध्यवासिनी धाम से बुधवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की मौजूदगी में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व एसपी महिला व बाल सुरक्षा रुचिता चौधरी ने महिला सशक्तिकरण स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नवरात्र में विभिन्न जनपदों से होते हुए निर्धारित स्थान पर पहुंच कर समाप्त होगी। रैली में एक महिला उप निरीक्षक के साथ 15 कांस्टेबल स्कूटी से रवाना हुई हैं। उनके साथ सुरक्षा में सीओ लालगंज दीक्षांत राज और महिला थानाध्यक्ष रीता यादव दो वाहनों से पुलिस फोर्स और एंबुलेंस से साथ में रवाना हुए हैं। प्रयागराज में टीम विश्राम कर वापस लौटेगी। अगले दिन प्रयागराज की टीम फतेहपुर के लिए रवाना होगी। टीम का भदोही पहुंचने पर वहां के एसपी ने स्वागत किया। इसके बाद टीम प्रयागराज के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

प्रदेश में महिला सशक्तिकरण रैली दो मार्गों से रवाना हुई है। इसमें पूरब से पश्चिम की ओर जाने के लिए मिर्जापुर के विंध्याचल धाम से रैली प्रारंभ होकर 15 जिलों से होते हुए गौतमबुद्धनगर तक जाएगी। दूसरी रैली उत्तर से दक्षिण की ओर बलरामपुर जिले के देवीपाटन धाम से प्रारंभ होकर 11 जिलों से होते हुए ललितपुर में पहुंच कर समाप्त होगी।
विज्ञापन

रैली को रवाना कर मुख्य अतिथि आशीष सिंह पटेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने पर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। पिछली सरकारों की तुलना में प्रदेश में महिला अपराध में कमी आई है। महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों को भी टीम के साथ रवाना किया गया है। रात में टीम प्रयागराज में रुकेगी। अगले दिन वहां से टीम आगे जाएगी। नवरात्र के अंतिम दिन रैली का समापन होगा।

इस दौरान एमएलसी विनीत सिंह, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी राम कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र राकेश प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक (वूमेन एण्ंड चाइल्ड सिक्योरिटी विंग 1090) रुचिता चौधरी, एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति, सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा, पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed