फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman gets burnt due to lightning, 35 goats die

Mirzapur News: बिजली की चपेट में आकर महिला झुलसी, 35 बकरियों की मौत

Fri, 15 Sep 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Woman gets burnt due to lightning, 35 goats die
हलिया। थाना क्षेत्र के सगरा गांव में बुधवार की रात बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर एक महिला झुलस गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गांव में ही देर शाम भेड़ चराकर घर लौटते समय बिजली गिरने से 35 बकरियाें की बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के सगरा गांव निवासी 65 वर्षीय एकशिया देवी पत्नी बुद्धु विश्वकर्मा बुधवार की रात किसी कार्य से घर से बाहर निकली थीं। तभी गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वे घर के अंदर जाने लगीं, तभी घर के सामने तेज धमाके के साथ बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आकर एकशिया झुलसकर अचेत हो गईं। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए स्थानीय क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर, सगरा गांव निवासी पशुपालक कृष्णा पाल बुधवार को अपनी 98 बकरियों को चराने के लिए सगरा जंगल की ओर गए थे। देर शाम बकरियों को लेकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इस पर वे बकरियों के झुंड को दो हिस्सों में बांटकर जंगल में रुक गए। उसी दौरान तेज धमाके के साथ बिजली बकरियों के झुंड के पास गिरी। जिसकी चपेट में आने से 35 बकरियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कृष्णा पाल रात में घर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों व ग्राम प्रधान को दी। पशुपालक व प्रधान ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस के अलावा हल्का लेखपाल मधुकर व पशु चिकित्साधिकारी हलिया डाॅ. कमलेश कुमार को दी। पशुपालक ने तहसील प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed