फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three constables suspended for allowing vehicles into a 'no-entry' zone beneath the highway.

Mirzapur News: हाईवे के नीचे नो एंट्री में वाहन जाने देने पर 3 कांस्टेबल निलंबित

Sun, 27 Sep 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Three constables suspended for allowing vehicles into a 'no-entry' zone beneath the highway.
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा हाईवे के नीचे नो एंट्री में वाहन निकलवाने के मामले में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने तीन कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। इनमें बरकछा चौकी के मो. अंसार और आशुतोष औश्र यातायात विभाग के तेजु सिंह यादव हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक बरकछा हाईवे के पास नो एंट्री लगी है। नो एंट्री के समय बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए देहात कोतवाली की बरकछा चौकी के साथ ही यातायात विभाग से कांस्टेबलों की तैनाती की गई है। तीन दिन पहले एक गाड़ी नो एंट्री में निकली, इसे लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि वहां तैनात पुलिसकर्मी पैसे लेकर नो एंट्री के समय वाहनों को छोड़ते हैं।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने देहात कोतवाली की बरकछा चौकी के मो. अंसार और आशुतोष तथा यातायात विभाग के तेजु सिंह यादव को निलंबित कर दिया। माना जा रहा है कि अवैध वसूली के आरोप में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी विवेकानंद सिंह ने बताया कि नो एंट्री में गाड़ी के मामले में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने देहात कोतवाली के दो और यातायात विभाग के एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed