फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies due to lightning, 13 scorched

Mirzapur News: बिजली गिरने से महिला की मौत, 13 झुलसे

Thu, 06 Jul 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to lightning, 13 scorched
मिर्जापुर जिले के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई और 13 लोग झुलस गए। कई मवेशियों की भी मौत हो गई। मड़िहान थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई और चार लोग झुलस गए। राजगढ़ थाना क्षेत्र में पांच लोग झुलस गए। संतनगर थाना क्षेत्र गांव में बिजली गिरने से दो महिलाएं झुलस गईं। पड़री थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर किशोरी समेत दो लोग झुलस गए।
विज्ञापन

मड़िहान, तहसील क्षेत्र में बुधवार को गरज चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान बिजली गिर गई। जुड़िया गांव निवासी कर्मिला (40) पत्नी करीमन, विजयी (41), गितवा (50) पत्नी राममूरत जंगल में मवेशी चराने गए थे। बुधवार की दोपहर बाद गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। भीगने से बचने के लिए सभी लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। थोड़ी देर में बिजली की तड़तड़ाहट हुई। पेड़ के नीचे खड़े तीनों लोग बिजली की चपेट में आकर झुलस गए।
विज्ञापन

जानकारी होने पर परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गए। जहां चिकित्सक ने गितवा को मृत घोषित कर दिया। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। दूसरी घटना सितलगढ़ गांव की है। जहां संगीता (50) पत्नी इन्द्रहरी व सीता (48) पत्नी विजय कुमार बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं। तीसरी घटना ककरद गांव में लालजी के बछिया की मौत हो गयी। रैकरा गांव में श्यामनारायन की भैंस की मौत हो गयी। इसी तरह बहती गांव निवासी भगवान दास की 14 बकरियों की बिजली के चपेट में आकर मौत हो गई। तहसीलदार फूलचन्द्र यादव ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए हल्का लेखपालों को रिपोर्ट देने के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़, थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बुधवार बिजली की चपेट में आने से दो महिला एक बालिका सहित पांच लोग झुलस गए। दोपहर में झमाझम बारिश के साथ बिजली गिरने से घर में बैठी रैकरी गांव की तेतरा देवी (45) व दरवान ग्राम पंचायत के तलरे पुरवा में अलग-अलग घर में बैठी सविता (30), सुरेंदर (27) वर्ष, राजेश (40) वर्ष व ज्योति (8) वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया। जहां साविता और तेतरा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। पटेहरा, संतनगर थाना क्षेत्र करौदा और पटेहरा में बिजली से दो महिलाएं झुलस गईं।
थाना क्षेत्र की करौदा निवासी रेखा देवी (25) अपने आंगन के ओसारा में बैठी थी। तभी तेज चमक गरज के साथ बिजली गिरी। रेखा देवी झुलस गई। वही कन्हईपुर निवासिनी दिव्या (16) पुत्री मनोज पटेहरा कला अपने मामा इन्दर के घर आई थी। घर के दरवाजे पर बैठी थी। तभी बिजली की चपेट में आने से बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में परिजन अपने निजी साधन से इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी ले गए। उधर, मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी लवकुश कोल ने बताया कि उसकी गाय मकान के सामने बने बाड़े में बंधी थी। बिजली गिरने से उसकी गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, पड़री थाना क्षेत्र में धनही गांव निवासी झन्नो देवी अपने घर से कुछ दूर खेत मे भैंस चरा रही थी कि बिजली गिरने से उनकी दो भैंस एक पड़िया की मौके पर मौत हो गई। झन्नो देवी गंभीर रूप से झुलस गई। चांदलेवा गांव निवासी रामाश्रेय की 17 वर्षीय पुत्री अमित्रा अपने पाही चांदलेवा पहाड़ पर गई थी। बिजली गिरने से अमित्रा गंभीर रूप से झुलस गई। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री ले जाया गया। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed