फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wife burnt to death after husband's death in Mirzapur

पति की मौत के बाद पत्नी ने आग लगाकर दी जान

Sat, 24 Apr 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Wife burnt to death after husband's death in Mirzapur
जिगना गैपुरा गांव में विनोद पांडेय व पत्नी मांडवी की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : MIRZAPUR
जिगना (मिर्जापुर)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी की शुक्रवार को बीमारी से मौत के बाद उनकी पत्नी ने भी आग लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

गैपुरा गांव निवासी विनोद कुुमार पांडेय (42) पं. श्रीकांत पांडेय बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक और कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष थे। पंचायत चुनाव में वह छानबे के वार्ड एक से कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी थे। एक सप्ताह पूर्व उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें नगर के नटवा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिजन उन्हें एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ऑक्सीजन खत्म होने से उनकी मौत हो गई। एंबुलेंस के पीछे की गाड़ी में उनकी पत्नी और परिवार के सदस्य थे। परिजनों ने पत्नी मांडवी (38) को मौत की सूचना न देकर बताया कि प्रयागराज उपचार के लिए ले जाएंगे। इसके बाद गाड़ी घर की ओर जाने लगी। गाड़ी घर पहुंची तो बाहर लोगों की भीड़ जुटी थी, लोग रो रहे थे। यह देखकर पत्नी को पति की मौत का अंदेशा हो गया। एंबुलेंस से शव बाहर आने पर वह कमरे में गई। इसके बाद उन्होंने कमरे में खुद को आग के हवाले कर दिया। कमरे से धुआं उठने पर लोग पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद मांडवी को उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पांच बच्चे हो गए अनाथ
जिगना। जिला पंचायत प्रत्याशी विनोद कुुमार पांडेय और उनकी पत्नी मांडवी की मौत के बाद उनके पांच बच्चे अनाथ हो गए। उनके सभी बच्चे नाबालिग हैं। इसमें 17 वर्षीय कुमारी खुशी, 13 वर्षीय सृष्टि, 12 वर्षीय पलक, 10 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष और नौ वर्षीय पुत्र किशन का रो-रोकर बुरा हाल था। विनोद कुमार पांडेय तीन भाइयों में बड़े थे। बड़े पुत्र और बहू की मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। विनोद कुमार के पिता अधिवक्ता शेषधर पांडेय के आंसू नहीं रुक रहे थे । शोक संवेदना व्यक्त करने और ढांढस बंधाने वाले घर पर पहुंचे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed