फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wife and children were sleeping on the terrace, the young man committed suicide by hanging himself in the room

Mirzapur News: पत्नी बच्चे छत पर सो रहे थे, युवक ने कमरे में फंदे पर लटक कर दी जान

Tue, 16 Jul 2024 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Wife and children were sleeping on the terrace, the young man committed suicide by hanging himself in the room
पड़री। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार की देर रात पत्नी और बच्चे छत पर सो रहे थे। इस दौरान युवक ने कमरे में गमछे के सहारे फंदे पर लटक कर जान दे दी। सोमवार की सुबह फंदे पर लटका शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार की रात को संतोष यादव (38) पुत्र जवाहिर यादव गमछे के सहारे गाटर में फंदे से लटककर जान दे दी। पिता जवाहिर लाल यादव ने बताया की हर दिन की तरह भोजन करने के बाद घर के सब लोग अपने अपने घर में सोने चले गए। संतोष की पत्नी रानी अपने बच्चों के साथ छत पर सोने चली गई। इसी बीच रात में बड़ा पुत्र संतोष यादव ने रात में फंदे से लटककर जान दे दिया। संतोष मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। सोमवार की सुबह जब संतोष की पत्नी रानी कमरे में गई तो पति को फंदे से लटका पाया। उसने शोर मचाया।
विज्ञापन

उसे फंदे से नीचे उतारा गया तो उसकी मौत हो गई थी। जिसकी सूचना पड़री पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सच्चिदानंद राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक के भाई मनोज ने बताया कि संतोष मुंबई में गाड़ी चलाता था। कुछ समय पहले ट्रक दुर्घटना में भाई के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। दवा इलाज के बाद भी मानसिक हालत ठीक नहीं था। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था। मृतक को दो पुत्र व एक पुत्री हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि गोपालपुर गांव में एक युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed