{"_id":"67d875072324d8369f05223e","slug":"when-offices-opened-after-many-days-the-city-was-jammed-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-131041-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कई दिनों के बाद खुले कार्यालय तो शहर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कई दिनों के बाद खुले कार्यालय तो शहर जाम
विज्ञापन
मिर्जापुर। होली के अवकाश के बाद सोमवार को दफ्तर खुलते ही शहर की सड़कों पर वाहनों का रेला उमड़ पड़ा। कई इलाकों में वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे घंटों लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
होली का अवकाश समाप्त होने के बाद कार्यालय खुलते ही लोग शहर में आ गए। सोमवार को शहर के ज्यादातर मार्गों पर भीषण जाम रहा। एक से दो किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटों लग गए। सबसे अधिक जाम कचहरी को जोड़ने वाले मार्ग पर रहा।
इसके अलावा मंडलीय अस्पताल, वासलीगंज, इमामबाड़ा, तेलियागंज व पथरहिया मार्ग पर भीषण जाम रहा। वहीं, रमईपट़टी, मोर्चाघर, स्टेशन रोड, भरूहना आदि मार्ग पर वाहन रेंगते नजर आआ। जाम को समाप्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ होमगार्ड व पीआरडी के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।