फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Water will not be natural property, its privatization

पानी प्राकृतिक संपदा, नहीं होने देंगे इसका निजीकरण

Mon, 22 Feb 2021 08:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
Water will not be natural property, its privatization
फोटो-
विज्ञापन

पानी प्राकृतिक संपदा, नहीं होने देंगे निजीकरण
जल निगम कर्मियों का क्रमिक अनशन जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के आह्वान पर संबंधित घटक संगठनों का क्रमिक अनशन सोमवार को भी जारी रहा। कार्यालय अधिशासी अभियंता अभाव खंड परिसर में हुए प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन विरोधी नारे लगाए।

भोजनावकाश के दौरान धरने को संबोधित करते हुए समिति संयोजक ऋषिकेश ने कहा कि कर्मचारियों के आंदोलन को देखकर मुख्यमंत्री जल निगम के पुर्नगठन को लेकर बैठक कर रहे हैं। सूत्र का हवाला देते हुए उन्होंने कहा सरकार की मंशा जल निगम को निजी हाथो में सौपने की तैयारी हो सकती है। कहा यदि सरकार निजीकरण के प्रस्ताव को लाती है तो कर्मचारी इसका डटकर मुकाबला करेंगे। कहा जल प्राकृतिक संपदा है। इसका निजीकरण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संयोजक ने कहा कि सरकार बिजली की तरह पानी को भी महंगा करने पर तुली है। पनी के निजीकरण से जनता के उपर एक और बोझ बढ़ेगा। मीडिया प्रभारी आशुतोष श्रीवास्तव ने तीन सूत्री मांग पत्र का हवाला देते हुए छह माह से बकाया वेतन भुगतान, सेवाकाल के दौरान मृत्यु के पश्चात मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति तथा कर्मचारियों एवं पेशनरों का भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से किए जाने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. ऋषिकेश कुमार एवं संचालन मो. अशफाक ने की। अधिकारियों और कर्मचारियों के धरने में पहुंचकर अधिशासी अभियंता इं. संदीप सिंह ने हौसला बढ़ाया। इस दौरान महंथ सिंह, मनोज श्रीवास्तव, दीनानाथा पाल, आत्माराम दुबे, मनीष दुबे, उत्तम विश्वकर्मा, इं. संजय कुमार जायसवाल, इं. अरविंद राम, श्याम बचन, सुनील कुमार मिश्रा, श्रीगोपाल, आशुतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed