फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The cowherds were frightened by the sound of Lumpi.

Mirzapur News: लंपी की आहट से सहमे गोपालक

Sun, 06 Sep 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The cowherds were frightened by the sound of Lumpi.
मिर्जापुर। आसपास के क्षेत्र में लंपी रोग की आहट से जिले के किसान व गोपालक सहमे हुए हैं। शनिवार को मध्यप्रदेश की सीमा से सटे हलिया, ड्रमंडगंज, बरौंधा के साथ ही जमालपुर व नरायनपुर ब्लॉक में पड़ताल कराई गई। पशुपालकों ने कहा कि हालांकि अभी ऐसी कोई बात नहीं है, लेकिन लोग सतर्कता बरती जा रही है। पशु पालन विभाग का दावा है कि मध्यप्रदेश से लगती जिले की सीमा के क्षेत्र में बेल्ट वैक्सीनेशन कराया गया है। राजगढ़: ब्लॉक क्षेत्र में तीन सरकारी गोशालाएं हैं, जहां अभी तक कहीं भी लंपी रोग के लक्षण नहीं हैं। गांव के पशुपालकों, गोशालाओं एवं मिनी डेयरी में भी कहीं पर इस रोग का कोई लक्षण नहीं पाया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अग्रेश यादव ने बताया कि अभी राजगढ़ क्षेत्र में कहीं भी लंपी रोग की शिकायत नहीं मिली है। लालगंज: सोनबरसा, बामी आदि गोआश्रय स्थलों में अभी लंपी बीमारी का कोई केस नहीं आया है, लेकिन टीका पशु चिकित्सालय पर उपलब्ध हो चुका है। डिप्टी सीवीओ डॉ. रत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि लालगंज में अभी एक भी मामला नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed