फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lord Krishna sucked out Putana's life with milk.

Mirzapur News: भगवान कृष्ण ने दूध के साथ खींच लिए पूतना के प्राण

Sun, 06 Sep 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna sucked out Putana's life with milk.
- भागवत कथा में पूतना वध और श्रीकृष्ण के नामकरण की हुई कथा
विज्ञापन

लालगंज। तेंदुई स्थित जानकी कुंज मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन शनिवार को कथा व्यास पवन कुमार महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने पूतना वध, शकट भंजन, तृणावर्त उद्धार और नामकरण संस्कार के प्रसंग सुनाए। कहा कि कंस के आदेश पर पूतना बालकों का वध करने के लिए गोकुल पहुंची। उसने सुंदर युवती का रूप धारण कर नंद बाबा के घर में प्रवेश किया और बालक श्रीकृष्ण को गोद में उठा लिया। भगवान श्रीकृष्ण ने दूध के साथ उसके प्राण भी खींच लिए। कथा व्यास ने शकट भंजन की लीला बताते हुए कहा कि उत्सव के दौरान छकड़े के नीचे सो रहे श्रीकृष्ण ने पैर चलाया तो छकड़ा उलट गया। इसके बाद तृणावर्त बवंडर का रूप धारण कर श्रीकृष्ण को आकाश में उठा ले गया लेकिन भगवान के बढ़ते भार से वह उन्हें संभाल नहीं सका। श्रीकृष्ण ने गला पकड़ लिया और उसका उद्धार हो गया। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के अनेक नाम और रूप हैं। मुख्य यजमान अंतर्राष्ट्रीय बाल योगी संत संजय महाराज और अमरनाथ, जानकी देवी, अशोक तिवारी व नवीन तिवारी आरती की। इस दौरान कथा श्रवण करने वाले पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, अधिवक्ता चंद्र दत्त त्रिपाठी, फूलचंद, नागेंद्र शुक्ला, राजेंद्र सिंह यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed