फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Water resembled

पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि

Thu, 28 Apr 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Thu, 28 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Water resembled
शिवपुर वार्ड में पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : mirzapur
शिवपुर वार्ड में पीने के पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। प्रचंड गर्मी में अपने हलक की प्यास बुझाने के लिए शिवपुर के वाशिंदों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। कहने को तो वार्ड में हैंडपंप, ट्यूबवेल, मिनी ट्यूबवेल पालिका प्रशासन द्वारा लगवाया गया है, जो नाकाफी साबित हो रहा है। पेयजल समस्या को लेकर वार्ड में लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया जा चुका है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के वार्डों में पेयजल समस्या ने विकराल रूप लेना शुरु कर दिया है। जनता एक ओर प्रचंड गर्मी से तो दूसरी ओर पेयजल समस्या से जूझ रही है। शिवपुर वार्ड में लगभग 18 हजार आबादी वाली जनता के लिए पालिका प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था नाकाफी है। पेयजल समस्या के निदान के लिए आए दिन लोगाें द्वारा प्रदर्शन किया जाता है।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद मिर्जापुर द्वारा वार्ड में 38 हैंडपंप लगाये गए हैं, जिनमें से 28 चालू हालत में हैं तो दस रिबोर की बाट जोह रहे हैं। इसी प्रकार बरतर तिराहा में एक और शिवपुर में दो सहित कुल तीन बड़े ट्यूबवेल   लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पेयजल आपूर्ति के लिए रेहड़ा चुंगी में दो, रेहड़ा पुलिया के पास एक, बनवारी पुर में एक, रेलवे स्टेशन सहित पांच मिनी ट्यूबवेल लगाए गए हैं, जिनमें से रेहड़ा चुंगी में लगा मिनी ट्यूबवेल काफी दिनों से खराब है और रिबोर की बाट जोह रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed