Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road sinks for the third time in two months, quality questioned

Mirzapur News: दो महीने में तीसरी बार धंसी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल

Wed, 25 Nov 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Road sinks for the third time in two months, quality questioned
लोहिया तालाब ​स्थित मिर्जापुर विंध्याचल मार्ग पर धंसी सड़क, संवाद
मिर्जापुर। विंध्याचल और मिर्जापुर नगर को जोड़ने वाले सबसे पुराने प्रमुख मार्ग की हालत लगातार खराब होती जा रही है। लोहिया तालाब-ओझला पुल मार्ग पर एक ही स्थान पर दो महीने के भीतर तीसरी बार सड़क धंस गई। हर बार गड्ढे में गिट्टी और भस्सी डालकर मरम्मत कराई गई, लेकिन कुछ ही दिनों बाद सड़क फिर धंस गई। इस बार करीब 40 से 45 फीट लंबाई और 10 फीट चौड़ाई में आरसीसी सड़क धंस गई है। बार-बार सड़क धंसने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने से निर्माण और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

यह मार्ग मिर्जापुर नगर को विंध्याचल धाम से जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालु भी इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क का बार-बार धंसना हादसे का खतरा बढ़ा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहली बार सड़क करीब दो फीट लंबाई और चौड़ाई में धंसी थी। दूसरी बार गड्ढे का दायरा बढ़कर करीब 10 फीट हो गया। तीसरी बार यह बढ़कर 20 से 25 फीट तक पहुंच गया। इसके बावजूद विभाग की ओर से गिट्टी और भस्सी डालकर मरम्मत कराई जाती रही। अब सड़क का 40 से 45 फीट हिस्सा धंसने से खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही स्थान पर बार-बार सड़क धंसने की वजह का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच कराई जानी चाहिए। मरम्मत के नाम पर बार-बार धन खर्च होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने सड़क धंसने के कारणों की जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
----------
- बार-बार सड़क क्यों धंस रही है, यह जांच का विषय है। जिम्मेदार विभाग के लोग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। - विपिन कुमार, लोहिया तालाब
- निर्माण और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। बार-बार सड़क धंसने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं निकल रहा है। - आनंद मोहन, लोहिया तालाब
- सही तरीके से मरम्मत कराई जाती तो समस्या इतनी नहीं बढ़ती। इससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को परेशानी नहीं उठानी पड़ती। - घनश्याम पांडेय, राहगीर
- मरम्मत के नाम पर बार-बार धन खर्च हो रहा है, लेकिन समस्या बनी हुई है। स्थायी समाधान नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। - अमित कुमार, राहगीर
------
सीवर लाइन जहां भी बिछाई गई थी, वहां सड़क का कार्य करा दिया गया था। सड़क यदि धंसी है तो दिखवाया जाएगा कि वह किस विभाग के अधीन आती है।
अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed