{"_id":"61d3491d9d08fc6310729415","slug":"warning-of-boycott-of-voting-if-road-is-not-built-mirzapur-news-vns631582923","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क नहीं बनने पर मतदान के बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क नहीं बनने पर मतदान के बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर सोमवार को हलिया विकास खंड के मतवार न्याय पंचायत के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोड न बनने पर विधान सभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। उनका कहना था कि मतदान का सामूहिक बहिष्कार करने का उन्होंने निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
हलिया विकास खंड के मतवार, नदना, कुशियरा, बेलाही, हर्रा मटिहरा, परसिया ग्राम पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सड़क न होने से यह क्षेत्र आजादी के 75 वर्ष के बाद भी विकास की दौड़ में फीसड्डी साबित हो रहा है। विकासखंड से लगभग 40 किलोमीटर दूर कोरावल क्षेत्र के वन विभाग के क्षेत्र से होकर गांव के लिए सड़क निकलती है। आए दिन सड़क पर गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। पिच सड़क न होने से ग्रामीण वर्षों से प्रदर्शन करते रहे हैं, लेकिन आज तक पिच सड़क नहीं हो पाई। उनका कहना था कि मतवार न्याय पंचायत में लगभग दस ग्राम पंचायतें हैं और लगभग 50 हजार की आबादी निवास करती है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग खस्ताहाल सड़क से आवागमन करने के लिए मजबूर हैं। आवागमन करते समय वन विभाग के अधिकारियों को भी आए दिन फजीहत झेलनी पड़ती है। सड़क की सुविधा नहीं होने से शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा के चुनाव में मतदान बहिष्कार करने का फैसला लिया है। चुनाव के दौरान सभी दलों के नेताओं को गांव में आने पर पाबंदी लगाने की घोषणा की है। इस दौरान ग्राम प्रधान मतवार लालबहादुर पाल, बेलाही ग्राम प्रधान शर्मिला देवी, हर्रा कमलेश कुमार, कुशियरा गीता, परसिया कला रामविलास, मतवार गांव निवासी रमेश कुमार शुक्ल, श्याम बहादुर पाल आदि मौजूद रहे।