फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Visitors as well as shopkeepers should not face any problem.

Mirzapur News: दर्शनार्थियों के साथ ही दुकानदारों को भी न हो समस्या

Tue, 24 Oct 2023 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Visitors as well as shopkeepers should not face any problem.
मिर्जापुर। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सोमवार को सुबह मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया तथा विधि-विधान से हवन भी किया। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ कालीखोह पहुंचकर मां काली दर्शन किया तथा रोपवे पर बैठकर अष्टभुजा पहाड़ी गये। जहां उन्होंने अष्टभुजा देवी का भी दर्शन-पूजन किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने कहा कि विंध्य कॉरिडोर के अगले चरण का निर्माण इस प्रकार हो कि दर्शनार्थियों के साथ ही दुकानदारों को भी समस्या न हो।
विज्ञापन




उधर, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मुख्य सचिव को देवी का चित्र व चुनरी भेंट की। दर्शन के बाद मुख्य सचिव ने अष्टभुजा पहाड़ी पर रैन बसेरा के सामने बनाए गए गंगा दर्शन पार्क के सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली और फोटो खिंचवाया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गंगा दर्शन के लिए यह प्वाइंट अच्छी जगह पर है। इसे और अच्छे ढंग से विकसित किया जाना चाहिए। दर्शन के बाद मुख्य सचिव ने दुकान से चुनरी व अन्य सामग्री खरीदने के बाद मोबाइल फोन से ऑनलाइन भुगतान किया। दर्शन-पूजन के बाद मुख्य सचिव ने अष्टभुजा निरीक्षण गृह के सभागार में विंध्य कॉरिडोर से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विंध्य कॉरिडोर के कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि काॅरिडोर के अगले फेज के निर्माण पहले डिजाइन आदि इस तरह से तैयार कराएं कि विंध्याचल आने वाले श्रद्धालु आसानी से दर्शन व गंगा दर्शन कर सकें। साथ ही दुकानदारों को भी कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि पक्के घाट मार्ग पर अच्छी वेरायटी के छोटे व फूल के पौधे लगवाएं। ताकि उसकी सुंदरता बनी रहे और पीछे दुकानदारों व दर्शनार्थियों को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि परकोटा के कार्य के दौरानन पत्थर लगाने के बाद उसकी फिनिशिंग भी की जानी चाहिए। विंध्य कॉरिडोर में हमेशा साफ-सफाई होती रहे। इसके लिए भी कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाना चाहिए। मुख्य सचिव ने परिक्रमा पथ व पक्का घाट का भी निरीक्षण किया। इसके पूर्व मुख्य सचिव ने शास्त्री पुल रोड से होते हुए दीवान घाट तक प्रस्तावित विंध्य गंगा परिपथ के बारे में भी जिलाधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विंध्य कॉरिडोर के निर्माण से जहां दर्शनार्थियों की संख्या में वृद्धि हो रही है, वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य सचिव रविवार को रात में अधिकारियों के साथ बैठक कर विंध्य कॉरिडोर का कार्य दो माह में पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि कार्यदायी संस्था के अधिकारी दो माह में कार्य पूरा कराने की कोशिश करें। मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए इस योजना से आच्छादित गांवों के बारे में जानकारी ली। कहा कि जहां भी इसके तहत कनेक्शन दिए गए हैं, वहां पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों को इस योजना से जोड़ा जाना चाहिए और उनको कनेक्शन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की बजाय इसका भूसा बनाकर गौशाला में गोवंश को चारे के रूप में दिया जा सकता है। श्रीअन्न के लिए निर्देश दिया कि इसका बड़े होटलों में भी प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed