फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal: 50th Sri Vidya Koti Kumkumarchan Maha Yagna inaugurated

विंध्याचल : 50वें श्रीविद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ

Tue, 09 Jun 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Vindhyachal: 50th Sri Vidya Koti Kumkumarchan Maha Yagna inaugurated
श्रीविद्या कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ उप​स्थित श्रद्धालु।-सोशल मीडिया। - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर/विंध्याचल। विंध्यधाम में सोमवार को आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा का भव्य संगम देखने को मिला। देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में हो रहे 50वें श्रीविद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ विंध्य रेजिडेंसी में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच हुआ।
विश्व शांति, राष्ट्र की प्रगति और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ शुरू हुए महायज्ञ में हजारों महिलाओं, बालिकाओं और श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर मां ललिता का कुमकुमार्चन किया। महायज्ञ की शुरुआत गणेश पूजन से हुई।
विज्ञापन

इसके बाद श्री ललिता सहस्रनाम के मंत्रों के बीच दक्षिण भारत से लाए गए विशेष कुमकुम से अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने देश की उन्नति, समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महायज्ञ का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विधान परिषद सदस्य श्यामनारायण सिंह ‘विनीत’, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सनातन धर्म शाश्वत है और इसकी जड़ें भारतीय संस्कृति में गहराई तक समाई हैं। उन्होंने समाज में सांस्कृतिक मूल्यों और गौ संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। सांसद नीरज शेखर ने कहा कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के नेतृत्व में देशभर में सनातन संस्कृति के संरक्षण और युवा पीढ़ी को उससे जोड़ने का सराहनीय कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed