हलिया। बड़ौहा से परमहंस आश्रम जाने वाली मुख्य सड़क परसिया गांव के पास जर्जर हो गई है। जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ होने से आवागमन प्रभावित है। आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क की दुर्दशा से नाराज ग्रामीण सोमवार को परसिया मार्ग पर पहुंचे और मरम्मत कराने की मांग के लिए प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग दर्जनों गांवों को आश्रम और ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ता है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। इस दौरान रामचंद्र मिश्रा, प्रभु नारायण, राम उजागिर, लालजी, दुर्गा और दिनेश मौर्य आदि मौजूद रहे।