फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Few villagers turned up at the camp due to a lack of publicity.

Mirzapur News: प्रचार की कमी से शिविर में कम पहुंचे ग्रामीण

Tue, 22 Sep 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Few villagers turned up at the camp due to a lack of publicity.
मिर्जापुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को पहाड़ी समेत विभिन्न ब्लॉकों में शिविर लगाए गए। प्रचार-प्रसार के अभाव में कई शिविरों में ग्रामीणों की संख्या नाममात्र रही।
विज्ञापन

पहाड़ी ब्लॉक परिसर में चौथे दिन समाज कल्याण, पशुपालन, बाल विकास, कृषि, पंचायत, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, दिव्यांगजन कल्याण और शिक्षा समेत 15 विभागों के स्टॉल लगाए गए। कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया बताई।
विज्ञापन

बीडीओ मुनीश सिंह ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। कम संख्या मिलने पर उन्होंने सचिवों और प्रशासकों को गांवों में शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी में बीडीओ मृदुला सिंह की देखरेख में ब्लॉक परिसर में संकल्प सेवा शिविर लगी। सक्तेशगढ़: वीरेंद्र प्रताप वर्मा एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा और ग्राम प्रशासक इंस पटेल ने संयुक्त रूप से स्टॉल का निरीक्षण किया।

बीडीओ ने विभागीय कर्मचारियों से शिविर के उद्देश्य के तहत अधिक ग्रामीणों को जानकारी प्रदान करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा विभाग की व्यवस्था में लापरवाही सामने आई। विभाग की ओर से स्टॉल तो लगाया गया था, लेकिन वहां संबंधित अधिकारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed