फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Videos of five teachers selected for Swyamprabha project

स्वयंप्रभा के लिए चयनित हुए पांच शिक्षकों के वीडीयो

Mon, 22 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Videos of five teachers selected for Swyamprabha project
मिर्जापुर। प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा-12 के लिए विभिन्न विषयों पर शिक्षकों का वीडियो बनाना है। 28-28 मिनट का वीडियो बनाने का निर्देश दिया गया है। इनको स्वयंप्रभा चैनल पर विद्यार्थियों के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। जिले से पांच शिक्षकों का वीडियो चयनित किया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार कक्षा-12 के लिए ऑनलाइन कक्षाओं के लिए पहले जिले के आधा दर्जन शिक्षकों से पांच-पांच मिनट का वीडियो बनवाया गया था। इसमें से पांच वीडियो को चयनित किया गया। अब संयुक्त शिक्षा निदेशक को एक पत्र भेजकर इन सभी शिक्षकों से 28-28 मिनट का वीडियो बनवाने को कहा गया है। यह वीडियो भी बनवाकर भेज दिया गया है। जिन शिक्षकों का वीडियो चयनित हुआ है उसमें नगर के शिव इंटर कालेज के अंजनी कुमार पांडेय का भूगोल विषय में मानव विकास का वीडियो है। इसी प्रकार संस्कृत भाषा में चंद्रापीढ़ कथा पर बाबा अभिलाष राजकीय बालिका इंटर कालेज की डा. मीना देवी का वीडियो स्वीकृत किया गया है। हिंदी में पंचलाइट पर बीएलजे इंटर कालेज के डा. राजेश कुमार शुक्ल, भौतिक विज्ञान में तरंग प्रकाशिकी पर माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज के डा. संजय मिश्र तथा रसायन विज्ञान में एल्डिहाइड, कीटोन व कार्बोक्सिलिक अम्ल पर राजकीय बालिका इंटर कालेज की डा. सुषमा सिंह का वीडियो चयनित किया गया है। एक अन्य शिक्षक का वीडियो अस्वीकार किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के वीडियो का संचालन अभिनव प्रयोग है। इससे बच्चों की पाठ्यक्रम संबंधी समस्याओं का काफी हद तक निवारण हो सकेगा। अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि भूगोल की यदि नियमित कक्षाएं न चलें तो समस्या हो सकती है। इस वीडियो से बच्चों की समस्या का हल हो सकेगा। संस्कृत भाषा की डा. मीना देवी व हिंदी के डा. राजेश कुमार शुक्ल ने विभाग के इस प्रयोग को अच्छा बताया और कहा कि इससे कक्षा संचालन न होने की समस्या काफी हद तक दूर होगी। इसी प्रकार डा. संजय मिश्र व डा. सुषमा सिंह ने भी विज्ञान विषय की मुख्य जानकारी देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed