फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vehicles kept running on the streets, shops remained open

सड़कों पर दौड़ते रहे वाहन, खुली रहीं दुकानें

Mon, 03 May 2021 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Vehicles kept running on the streets, shops remained open
मिर्जापुर। बंदी का असर जिले में कहीं देखने का नहीं मिल रहा है। दुकानें बंद है पर लोग सड़कों पर घुम रहे है। कुछ बाजारों में तो दुकानें भी खुली दिखाई दी। खास तौर पर कटरा कोतवाली क्षेत्र में लाकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज, मुकेरीबाजार, बथुआ आदि मोहल्ले में दुकानें खुली रही। सिविल लाइन, पुुलिसलाइन आदि स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की चालान किया गया। शहर ही नहीं ग्रामीण इलाकों का हाल भी इसी तरह रहा।
विज्ञापन

कछवां, क्षेत्र में भी लोग घरों में न रहकर शाम होतें ही बाहर सड़कों पर टहलते नजर आए रहे है। कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़कों पर गाड़ियां फर्राटा भर्ती हुई नजर आई। कछवां में सोमवार शाम होते ही बाजार में भीड़-भाड़ देखने का मिल रहा है। ऐसा नजारा देखने को मिला कि जैसे लॉक डाउन का कोई असर व्यापारियों पर नहीं है। जमुआ चौराहे पर पुलिस बूथ पर पुलिसकर्मी छाया में आराम करते हुए नजर आए तो वही चौराहे पर कई गाड़ियां फराटा भर्ती हुई नजर आई और लोग बाजारों में टहलतें हुए दिखाई दिए। कछवां उत्तर की गली में बाजार पूरी तरह से खुली रहा। कई लोग तो बिना मास्क के घूमते टहलते व बाजार से सामान खरीदते नजर आए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed