फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   urs mein umadee jaayareenon kee bheed

उर्स में उमड़ी जायरीनों की भीड़

Mon, 04 Jan 2021 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
urs mein umadee jaayareenon kee bheed
चुनार। हजरत कासिम सुलेमानी के 447 वें उर्स में रविवार को जायरीनों की भीड़ दरगाह पर उमड़ी। नगर स्थित हजरत बाबा कासिम सुलेमानी की दरगाह पर तीन दिवसीय उर्स गुसुल व चादरपोशी के साथ शुरू हुआ। दरगाह पर बाबा के उर्स में लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, सोनभद्र, चंदौली, मीरजापुर के साथ ही अन्य जनपदों के विभिन्न अंचलों से जायरीन परिवार सहित पहुंचे। बाबा का जियारत करने के साथ ही फातिहा कर चादर चढ़ायी और मन्नतें मांगी। खलीफा सैय्यद अताउर्हमान रहमान ने बताया कि दरगाह पर नेक दिल से आने वालों की बाबा मुराद पूरी करते हैं। उर्स में आए जायरीनों ने दरगाह परिसर में अपने मन पसंद के पकवान को भी बनाया और खाया। उर्स के अवसर पर दरगाह में लगी दुकानों से जायरीनों ने चुनार की निर्मित बिस्कुट की जमकर खरीददारी की। महिलाओं ने भी सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों से शृंगार से संबंधित सामानों की खरीदारी किया, वहीं बच्चों ने अपने मन पसंद के खिलौने खरीदे। शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दरगाह परिसर में पुलिस व पीएसी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed