{"_id":"673e4a586342c486d00d6196","slug":"up-board-investigation-of-objections-received-on-examination-centers-begins-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-125414-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्तियों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्तियों की जांच शुरू
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए बने केंद्रों को लेकर आई आपत्तियों की जांच शुरू हो गई है। इसमें जो विद्यालय त्रुटिवश परीक्षा केंद्र बन गए हैं, उनको सूची से हटाया जाएगा। साथ ही जो विद्यालय मानक के अनुरूप हैं और केंद्रों की सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें आवश्यकतानुसार केंद्र बनाया जाएगा।
यूपी बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए जिले के लिए 107 केंद्रों की सूची जारी की गई है। इसमें पांच विद्यालय ऐसे हैं जो मानक के विपरीत बताए जा रहे हैं। इसमें दो राजकीय हाईस्कूल भी हैं, जहां परीक्षा केंद्र के मानक पूरे नहीं होते हैं। इसके साथ ही 11 केंद्र ऐसे हैं, जो पिछली बार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन इस बार बोर्ड की तरफ से जारी सूची में उनके नाम शामिल नहीं हैं। परीक्षा केंद्रों की जारी की गई सूची पर 14 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। केंद्रों को लेकर 31 आपत्तियां आई हैं। इसमें 30 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए कहा है। इसमें 11 आपत्तियां उन केंद्रों को लेकर हैं, जिन्हें पिछली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया था और इस बार सूची में उनके नाम शामिल नहीं हैं। आपत्तियाें का निपटारा 23 नवंबर तक होना है। पिछले साल बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। डीआईओएस राजकुमार दीक्षित का कहना है कि आपत्तियों का निपटारा 23 नवंबर तक कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित तहसीलों के एसडीएम को जांच सौंपी गई है। उनके स्तर से भी जांच कराकर आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा।