फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Saints teach everyone the lesson of humanity and true human values: Pankaj.

संत सबको मानवता, सच्ची इन्सानियत का पाठ पढ़ाते हैं : पंकज

Wed, 23 Sep 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Saints teach everyone the lesson of humanity and true human values: Pankaj.
मड़िहान में पंकज महाराज के सत्संग में उप​स्थित श्रद्धालु, संवाद
मानवता का संदेश लेकर देवरी कला पहुंची संत पंकज की जनजागरण यात्रा
विज्ञापन


मड़िहान। संत बाबा जयगुरुदेव आश्रम के संत पंकज महाराज की 108 दिवसीय विराट जनजागरण यात्रा मंगलवार को मड़िहान के ग्राम देवरी कला में अपने 33वें पड़ाव पर पहुंची। गांव में प्रवेश करते ही पूरा माहौल जयगुरुदेव के जयकारों से गूंज उठा। प्रवचन में कहा कि संत सबको मानवता और सच्ची इन्सानियत का पाठ पढ़ाते हैं।

मंगलवार सुबह मंच से संदेश देते हुए संत पंकज महाराज ने कहा कि संत-महात्मा इस धरती पर कोई जाति-पाति, धर्म, मजहब या कौम-कौमियत बनाने नहीं आते। वे हमारे हाथों में डंडा-तलवार पकड़ाने भी नहीं आते। संत सबको मानवता और सच्ची इन्सानियत का पाठ पढ़ाते हैं। जीव को मालिक से मिलने का रास्ता बताते हैं। साधन-भजन कराकर इस भवसागर से पार ले जाते हैं और जन्म-मरण के बंधनों से मुक्ति दिलाते हैं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री व प्रवक्ता मोती लाल सिंह, डॉ. बच्चा सिंह, संतोष, रमेश, बाबूलाल मौर्य व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed