{"_id":"5f29a7c88ebc3e3ccb1d096d","slug":"undisturbed-canals-in-ninety-six-area-drying-of-paddy-crops-mirzapur-news-vns539720395","type":"story","status":"publish","title_hn":"छानबे क्षेत्र में बे-पानी हुई नहरे, सूख रही धान की फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छानबे क्षेत्र में बे-पानी हुई नहरे, सूख रही धान की फसलें
विज्ञापन
जिगना। मौसम की बेरूखी का असर फसलों पर पड़ने लगी है। वर्षा न होने के साथ ही वैकल्पिक सिंचाई संसाधन भी किसानों के साथ दगा कर रहे हैं। जिसके चलते धान समेत अन्य फसलें मुरझाने लगी हैं। इस समय धान की फसलों की सिंचाई की आवश्यकता है। क्षेत्र की नहरें और माइनर सूखी हुई हैं।
कुछ पानी यदि नहरों में छोड़े भी जाते हैं तो हेड से एक, डेढ किलोमीटर तक ही सिमटकर रह जा रहा है। बेलन नहर प्रखंड की मांडा रजवाहा व उमापुर लिफ्ट कैनाल की मांडा रजवाहा दोनों नहरों की तलहटी सूखी पड़ी है। सुमतिया, मुडुवान, रन्नो पट्टी, गोनौरा, कुशहा सहित रायपुर व सर्रोई तक दर्जनों गांव के किसान नहर में पानी का इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह उमापुर लिफ्ट कैनाल से संबंधित आराजी चेहरा, चेहरा, पाली, बरहाखुर्द, रसौली, बजटा व नरोइया आदि गांव में पानी के अभाव में फसलें सूख रही हैं। क्षेत्र की हरगढ़ प्रथम कैनाल तो बंद पड़ी हुई है। जिसके रख-रखाव की चिंता संबंधित विभाग को नहीं। इसी तरह द्वितीय पंप कैनाल का पानी हेड से एक से डेढ़ किलोमीटर तक ही सिमटकर रह जा रहा है। नहरों की सफाई व मरम्मत के अभाव में नरायनघाट लिफ्ट कैनाल व अर्जुन पुर लिफ्ट कैनाल का भी पानी टेल तक नही पहुंच पा रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की है।
-सभी लिफ्ट कैनाल पानी दे रहे हैं। कुछ स्थानों पर लो वोल्टेज की समस्या है जिसके कारण कुछ दिक्कतें हो जाती हैं। वैसे इस तरह की किसानों की तरफ से कोई नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी। -विश्व विजय कृष्ण, अधिशासी अभियंता, लघुडाल नहर प्रखंड।