फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   If Akhilesh does not come to contest the election from Ayodhya, he is a fugitive: Arun Singh.

अयोध्या से चुनाव लड़ने अखिलेश नहीं आए तो भगोड़ा हैं: अरुण सिंह

Tue, 13 Oct 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
If Akhilesh does not come to contest the election from Ayodhya, he is a fugitive: Arun Singh.
- भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव ने सपा अध्यक्ष पर साधा निशाना
विज्ञापन

मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव अयोध्या से चुनाव लड़ने नहीं आते हैं तो वह भगोड़ा हैं।
भाजपा के जिला कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने लोहिया के गरीबों के उत्थान के लिए काम नहीं किया, बल्कि अपना उत्थान किया। कहा कि सपा सरकार में गरीबों को न बिजली दी गई, न आवास और न ही आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। उन्होंने भाजपा सरकार को सबका साथ, सबका विकास करने वाली सरकार बताया।
विज्ञापन

अरुण सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर और सहारनपुर सहित जिन स्थानों पर पहले आतंक का माहौल था, वहां आज लोग चैन की बंसी बजा रहे हैं। उन्होंने इसे कानून का राज बताया। ओवैसी के वक्तव्य पर उन्होंने कहा कि ओवैसी क्या कहते हैं, यह वही जानें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अरुण सिंह ने उसे मुद्दाविहीन पार्टी बताया और आरोप लगाया कि वह गलत नैरेटिव फैला रही है। कहा कि कांग्रेस और विपक्ष अराजकता फैला रहे हैं तथा चुनाव आयोग ने अच्छा काम किया है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 37 वर्ष, बिहार में 36 वर्ष, तमिलनाडु में 59 वर्ष, पश्चिम बंगाल में 49 वर्ष और ओडिशा में 36 वर्ष से सत्ता में नहीं है। सत्ता में आने की छटपटाहट में कांग्रेस ऐसा कर रही है।

अरुण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन प्रदर्शन के नाम पर लोगों को परेशान करने और अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं है। आरोप लगाया कि यह सब बड़ी साजिश के तहत किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed