फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Murder of vegetable seller in mirzapur

मिर्जापुर: सब्जी विक्रेता की हत्या कर भूसे वाले घर में छिपाया शव, सिर पर मिले चोट के निशान

Tue, 22 Feb 2022 11:45 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 22 Feb 2022 11:45 AM IST
सार

लालगंज कस्बा निवासी विजय गुप्ता ग्राम प्रधान हैं। उनके चाचा बसंत लाल गुप्ता सब्जी विक्रेता हैं। वह रात को वह खाना खाकर सो गए थे। मंगलवार की सुबह उनका शव मिला।

विज्ञापन
Murder of vegetable seller in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में एक कस्बे में सब्जी विक्रेता की किसी ने सोमवार रात हत्या कर शव को कुछ दूर स्थित उनके भूसे वाले मकान में छिपा दिया। मंगलवार की सुबह जब परिवार के सदस्य गाय के लिए भूसा लेने गए तो वहां पर उनका शव मिला। सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


लालगंज कस्बा निवासी विजय गुप्ता ग्राम प्रधान हैं। उनके चाचा बसंत लाल गुप्ता उर्फ अली (35) सब्जी विक्रेता हैं। वह सब्जी कारोबार के बाद परिवार के साथ रहते थे। रात को वह खाना खाकर सो गए थे। मंगलवार की सुबह उनके परिवार के श्रीराम 500 मीटर दूर खजूरी नदी के किनारे भूसे वाले मकान में भूसा लेने गए थे।
विज्ञापन


वह भूसा निकालने लगे तो उसी समय उनके हाथ में बसंत लाल का पैर पकड़ में आ गया। जिससे वह भयभीत हो गए और शोर मचाने लगे। खबर लगते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। भूसे में देखा तो बसंत लाल का शव मिला। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने देखा कि बसंत लाल के सिर में चोट लगी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह, कोतवाल विजय कुमार चौरसिया के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed