{"_id":"6acd3fc3a5ae0adc1408a32a","slug":"463-beneficiaries-received-assistance-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-163020-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 463 लाभार्थियों को मिली 10.66 करोड़ की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 463 लाभार्थियों को मिली 10.66 करोड़ की सहायता
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से गरीबों के इलाज के लिए आर्थिक मदद स्वीकृत
प्रदेश के 615 लाभार्थियों में सबसे अधिक मिर्जापुर के
मिर्जापुर। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10.66 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इससे प्रदेश के विभिन्न जिलों के 615 लाभार्थियों को मदद मिली है। इनमें सबसे अधिक 463 लाभार्थी मिर्जापुर जिले के हैं।
मिर्जापुर के बाद प्रयागराज दूसरे स्थान पर है। यहां के 57 लाभार्थियों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता दी गई है। इसी प्रकार कौशांबी के 17 और लखनऊ के 10 लाभार्थी भी शामिल हैं। शेष लाभार्थी प्रदेश के अन्य जिलों के हैं। इस प्रकार कुल 615 लाभार्थियों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।