{"_id":"6acbf45356197048200e74e7","slug":"303-food-samples-collected-over-six-months-reports-received-for-only-217-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-162946-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: छह महीने में लिए गए खाद्य पदार्थ के 303 नमूने, 217 की ही मिली रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: छह महीने में लिए गए खाद्य पदार्थ के 303 नमूने, 217 की ही मिली रिपोर्ट
विज्ञापन
- 58 के खिलाफ दर्ज कराए गए हैं मुकदमें, दशहरा और दिवाली सिर पर विभाग ने नहीं शुरू किया जांच अभियान
मिर्जापुर। जिले में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की ओर से अप्रैल से अब तक खाद्य पदार्थों के कुल 303 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसमें से अभी तक मात्र 217 की ही रिपोर्ट मिल सकी है। इससे मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोकथाम में विलंब हो रहा है। इसके साथ ही त्योहारी सीजन में अभी तक कोई अभियान नहीं शुरू किया गया। दशहरा और दिवाली सिर पर है।
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने अप्रैल 2026 से अक्तूबर 2026 तक 925 दुकानों का अभियान चलाकर निरीक्षण किया। इसके साथ ही 162 विधिक और 241 सर्वे नमूनों को इकट्ठा किया। जांच के लिए उन्हें खाद्य प्रयोगशाला में भेजा। जिन नमूनों की जांच हुई उसमें विधिक नमूने के 100 रिपोर्ट और सर्वे नमूने के 117 रिपोर्ट मिले। इसमें से 58 नमूने मानक के विपरीत मिले। इनके विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया। इस सत्र में अब तक कुल 34 दुकानदारों के ऊपर 4 लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। इसके बाद अभियान की गति धीमी हो गई। इस समय त्योहारी सीजन शुरू हो गया है लेकिन इस समय अभियान की गति मंद हो गई। जुलाई में खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने गुरु पूर्णिमा व सावन माह को देखते हुए खाद्य वस्तुओं व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच शुरू की थी। इसी प्रकार अगस्त में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच कर नमूने लिए थे। इनमें से 13 अगस्त को छह नमूने व 14 अगस्त को पांच नमूने लिए गए थे। इसके बाद से अब तक कोई अभियान नहीं चलाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सुशील कुमार सिंह ने बताया कि अभियान चलाया जा रहा है। मिलावटी मिठाइयां नहीं बिकने दी जाएंगी।
-- -- -- -- -- --
दशहरा व दिवाली पर होती है बड़े पैमाने पर मिठाइयों की खपत
दशहरा इस बार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस पर्व पर भारी मात्रा में मिठाइयों की खपत होती है। एक अनुमान के मुताबिक दशहरा पर कम से कम 40 टन मिठाइयों की खपत होती है। इसमें भी खोए व छेना की मिठाइयों की प्रधानता होती है। मिलावट की संभावना भी इन्हीं वस्तुओं में होती है। इसके बाद पनीर आदि की भी जांच होती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
प्रयोगशाला में लग रही हैं मशीनें
मिर्जापुर। जिले के विंध्याचल के पास परसिया में 22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की प्रयोगशाला में मशीनें लगाने का काम चल रहा है। प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थों की जांच के साथ ही औषधियों व अन्य चीजों की जांच की भी व्यवस्था की जा रही है। प्रयोगशाला के शुरू हो जाने से लिए गए नमूनों की जांच में जो दो से तीन महीने का समय लगता है, वह नहीं लगेगा। मंडलीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त प्रभुनाथ ने बताया कि काम तीव्र गति से चल रहा है, इसी माह के अंत तक प्रयोगशाला शुरू हो जाने की उम्मीद है।
लालमिर्च पावडर व पानी का सैंपल हुआ फेल
जो नमूने फेल हुए हैं, उनमें गो प्लस ब्रांड का पानी का नमूना फेल हुआ था। यह स्थानीय उत्पाद है। इसी प्रकार आरएल मसाले का लालमिर्च पावडर का नमूना भी जांच में फेल हुआ था। इसके अतिरिक्त मिठाईयों में बेसन से बने लड्डू व अन्य सामग्री का नमूना भी फेल हुए था। कई प्रतिष्ठानों के पनीर, खोवा व अन्य सामग्री शामिल है। सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुशील कुमार सिंह ने बताया कि ब्रांडेड में आरएल मसाला व गो प्लस ब्रांड का पानी का नमूना ही शामिल है।