फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two-story house collapses at Nizamabad turn due to rain; youth from Bihar dies after being buried under the debris.

Mirzapur News: बारिश से निजामाबाद मोड़ पर ढहा दो मंजिला मकान, मलबे में दबने से बिहार के युवक की मौत

Fri, 24 Jul 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two-story house collapses at Nizamabad turn due to rain; youth from Bihar dies after being buried under the debris.
मृतक सौरभ कुमार की फाइल फोटो।
क्षेत्र के निजामाबाद मोड़ पर बृहस्पतिवार की देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण एक दो मंजिला मकान ढह गया। मलबे में दबने से 19 वर्षीय सौरभ कुमार वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के सदस्य इस घटना से सदमे में हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई तेज बारिश के बाद अचानक दो मंजिला मकान गिर गया। उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में घर के सदस्यों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल सौरभ कुमार वर्मा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सौरभ कुमार वर्मा बिहार प्रांत के बेगूसराय जिले के टेघरा गांव का निवासी था। वह अपने पिता सत्यनारायण के साथ रानी की सराय में किराये के मकान में रहता था। यहीं पर बाइक बनाना था। उसके पिता कबाड़ बीनने और बेचने का काम करते हैं। सौरभ तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके अन्य दो भाई बिहार में ही रहते हैं। थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed