फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two people died in road accidents, two referees

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो रेफर

Sat, 05 Nov 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two people died in road accidents, two referees
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटी घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। हादसों में घायल दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। संतनगर थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादस में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी प्रकार जमालपुर थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर कंचन स्टेट हाइवे पर डोहरी गांव के समीप ट्रैक्टर के टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मड़िहान स्थित संतनगर थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव निवासी धनंजय पटेल (25) पुत्र कल्लू पटेल बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में मड़िहान थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव के पास सामने से आ रहे गोलू (22) पुत्र तेजबली निवासी केवली थाना घोरावल सोनभद्र की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान भेज दिया। जहां डॉक्टर ने धनंजय पटेल को मृत घोषित कर दिया। घायल गोलू की हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मड़िहान पुलिस ने धनंजय पटेल के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इसी प्रकार डोहरी गांव के समीप ट्रैक्टर के टक्कर से बहुआर गांव निवासी अब्बास (25) और रमेश (30) पुत्र मोहन बियार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को समीप के सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अब्बास को मृत घोषित कर दिया। रमेश की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed