फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two pairs of special trains will stop at Mirzapur

Mirzapur News: दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का मिर्जापुर में होगा ठहराव

Mon, 05 May 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two pairs of special trains will stop at Mirzapur
मिर्जापुर। गर्मी के मौसम में यात्रियों के दबाव को देखते हुए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव होगा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-सहरसा और 01664 सहरसा-रानी कमलापति साप्ताहिक विशेष ट्रेन का ठहराव मिर्जापुर स्टेशन पर हाेगा। पांच मई से 30 जून तक सोमवार और मंगलवार को ट्रेन का संचालन होगा। रानी कमलापति से सहरसा जाते समय यह ट्रेन सुबह पांच बजे मिर्जापुर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, सहरसा से रानी कमलापति जाते समय सुबह 7:05 बजे मिर्जापुर स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनल और 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का भी ठहराव मिर्जापुर स्टेशन पर होगा। छह मई से 24 जून तक ट्रेन रक्सौल से हर मंगलवार को चलेगी, जो मिर्जापुर स्टेशन पर सुबह 6:10 बजे पहुंचेगी। वहीं, आठ मई से 26 जून तक लोकमान्य तिलक से हर बृहस्पतिवार को चलेगी, जो मिर्जापुर स्टेशन पर सुबह 5:20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed