{"_id":"5f87445e8ebc3e9b7638ae69","slug":"two-named-in-arto-attack-mirzapur-news-vns552806656","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ हमले में दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ हमले में दो नामजद
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के आमघाट रेेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की भोर में ओवरलोड वाहनों का चालान कर लौट रहे एआरटीओ पर हमला करने के मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने दो नामजद और पांच अज्ञात के ऊपर मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एआरटीओ रविकांत शुक्ला अपनी टीम के साथ सोमवार की रात 10 बजे ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करने के लिए निकले थे। बरौधा चौकी और भरुहना चौराहे के बीच तीन ओवरलोड ट्रक पाई गई। कागजात मांगने पर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। क्षेत्र के कोटवां पांडेय निवासी ट्रक मालिक के ट्रक का चालान करने पर 10 से 12 लोग आकर लोकल गाड़ी का चालान न करने पर धमकी देने लगे। दांती कोटवा का चालान करने पर लोग मारपीट पर उतारु हो गए। इसके बाद टीम अहरौरा चली गई। वहां वाहनों का चालान कर एआरटीओ वापस लौटने लगे तो भोर में साढ़े तीन बजे आमघाट रेेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होने के कारण गाड़ी रूकी। उसी समय बगल में खड़े ट्रक की ओर से छह से सात लोग हाथ में लोहे का रोड और डंडा लेकर उनके ऊपर हमला किया। इसमें एआरटीओ को चोट लगी। देहात कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि तहरीर पर दो नामजद बच्चालाल निवासी कोटवा पांडेय व गोपाल निवासी दांती और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दूसरे दिन भी चला अभियान
मिर्जापुर। एआरटीओ रविकांत शुक्ला हमले के दूसरे दिन भी टीम के साथ ओवरलोड वाहनो के खिलाफ अभियान चलाया। मंगलवार की रात को मड़िहान में लोहा लदा दो ओवरलोड ट्रकों और जिगना में बालू लदा तीन ओवरलोड ट्रक का चालान किया। बालू लदे वाहनों को गैपुरा चौकी में खड़ा कराया। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोड के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।