फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two killed, two injured in separate accidents

अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल

Wed, 14 Sep 2022 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in separate accidents
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। चुनार कोतवाली क्षेत्र के चुनार-वाराणसी राज्यमार्ग-74 पर सोमवार को देर रात ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार ले जाया गया। जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल ऑटो चालक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इसी तरह मिश्रपुर गांव निवासी ट्रक चालक भूंवर ऊफ रविशंकर की मांडा में सड़क हादसे में मौत हो गई और सह चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के सोनउर गांव निवासी मिथिलेश उर्फ कन्हैया पाल (27) पुत्र सुरेश पाल हैंडपंप की बोरिंग का काम करते थे। सोमवार को वे गांव के ही 22 वर्षीय रितेश पाल पुत्र रामसकल के ऑटो से पत्नी और बच्चों को छोड़ने अपने ससुराल शिवपुर वाराणसी गए थे। रात में लौटते समय बेदौली गांव के पास ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दिया। इससे ऑटो पलट गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अदलपुरा जयदीप सिंह एंबुलेंस से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार ले गए। जहां डॉक्टर ने मिथिलेश को मृत घोषित कर दिया। घायल रितेश को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मिथिलेश माता-पिता की इकलौते पुत्र थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव निवासी ट्रक चालक भूंवर उर्फ रविशंकर की मांडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनका साथी घायल हो गया। रविशंकर (34) पुत्र शिवशंकर उर्फ लौधर रविवार को घर से नरैना स्थित मोटर मालिक के घर गए थे। उनके साथ सह चालक रामपुर हंसवार गांव निवासी महेंद्र यादव भी थे। वे ट्रक पर बालू लादकर वाहन स्वामी द्वारा बताए गए स्थान पर प्रयागराज गए थे। ट्रक रविशंकर चला रहे थे। प्रयागराज में बालू गिराकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर मांडा थाने के कुखुड़ी गांव के पास सोमवार की रात ट्रक खड़ी बस में टकरा गया। इस हादसे में चालक रविशंकर (34) कूदकर जान बचाने के चक्कर में चक्के के नीचे चले गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सह चालक महेंद्र यादव (42) भी डंपर से कूदने के कारण घायल हो गए। उनका निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे में रविशंकर की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी कुसुम देवी, माता उषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। रविशंकर दो भाइयों में बड़े थे। ट्रक चलाकर परिवार के सदस्यों का भरण पोषण करते थे। छह वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। प्रयागराज की मांडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मांडा थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि घटना सोमवार की रात साढ़े 12 बजे के बाद की है। रविशंकर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed