फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two killed in separate road accident

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत

Thu, 20 May 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Two killed in separate road accident
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बृहस्पतिवार को दो लोगों की मौत हो गई। जिगना थाना अंतर्गत मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर बुधवार की देर रात कार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पास्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित पट्टी कला फ्लाईओवर के समीप बृहस्पतिवार की भोर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव का शिनाख्त होने पर उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव निवासी शंकर मुसहर पुत्र गुलाब बुधवार को बगल के गांव सिहावल में आई बारात में रोडलाइट उठाने गया था। वहां से रात करीब 10 बजे वह जिगना पावर हाउस के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। वह कार में फंसकर 200 मीटर तक चला गया। गंभीर रूप से घायल शंकर की मौत हो गई। मृतक की पत्नी जमुनी गर्भवती है तथा उसके तीन बच्चे हैं। मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। प्रभारी निरीक्षक जिगना पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर फ्लाईओवर के पास अधेड़ महिला का दुर्घटनाग्रस्त शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया। मृतक अधेड़ महिला ने पीली साड़ी पहन रखी है। इस संबंध में चौकी प्रभारी नगर कुंवर मनोज सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र तकरीबन 50 वर्ष के आसपास है। प्रथम दृष्टया किसी वाहन की चपेट में आकर दुर्घटना के चलते महिला की मौत होना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज महिला के पास बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed