{"_id":"6a9dc6d5609fb9f6680f3afa","slug":"the-road-near-the-commissioners-office-has-caved-in-at-three-places-the-stretch-in-front-of-the-municipal-council-office-is-also-in-a-dilapidated-state-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-160716-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कमिश्नर कार्यालय की सड़क तीन जगह धंसी नपा कार्यालय के सामने का भी मार्ग जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कमिश्नर कार्यालय की सड़क तीन जगह धंसी नपा कार्यालय के सामने का भी मार्ग जर्जर
विज्ञापन
दक्षिणी रेलवे स्टेशन द्वार के बाहर बारिश के पानी जमा फोटो, संवाद
मिर्जापुर। शहर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों की हालत जर्जर है। जिन रास्तों से रोजाना मंडलायुक्त, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधियों का आवागमन होता है। उन सड़कों पर गड्ढे हैं तो कहीं सड़क धंस गई है। कमिश्नर आवास से कार्यालय जाने वाली सड़क तीन जगह धंसी है, नपा कार्यालय के सामने भी मार्ग जर्जर है।
बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त आवास से विकास भवन और मंडलायुक्त कार्यालय तक जाने वाली सड़क तीन जगहों पर धंसी है। पटरियों पर कीचड़ से फिसलन बढ़ गई है। मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास सड़क दो फीट तक धंस गई है। यह मार्ग प्रयागराज के साथ ही विंध्याचल आने-जाने का प्रमुख रास्ता है। रात में हादसे का डर रहता है।
उधर, रमईपट्टी से कनौरा जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील है। राहगीरों का कहना है कि यह समझना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों के बीच सड़क बची है। इस मार्ग से 50 गांवों के डेढ़ लाख ग्रामीणों का आवागमन होता है। रेलवे स्टेशन के दक्षिणी द्वार के सामने भी जलभराव की समस्या है। बारिश के तीन दिन बीतने के बाद भी जलभराव है। पानी से दुर्गंध आ रही है। रात में फिसलन से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।