फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Trailer loaded with gravel rams into pickup and truck; driver killed.

Mirzapur News: गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकअप और ट्रक में मारी टक्कर, चालक की मौत

Mon, 07 Sep 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Trailer loaded with gravel rams into pickup and truck; driver killed.
रीवां-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़े मोड़ पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वा
ड्रमंडगंज। रीवां-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर ड्रमंडगंज घाटी के बड़े मोड़ पर रविवार सुबह पांच बजे गिट्टी लदे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। ट्रेलर ने बगल से गुजर रहे पिकअप और आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ट्रेलर और ट्रक सड़क पर पलट गए। हादसे में मध्य प्रदेश निवासी पिकअप चालक रावेंद्र बसोर (36) निवासी गूढ़, थाना गूढ़, रीवा की मौत हो गई, ट्रक और ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर घाटी में पलटे ट्रक और ट्रेलर को जेसीबी और क्रेन की मदद से किनारे कराया।
ट्रेलर मप्र के सीधी जिले से गिट्टी लादकर बिहार के छपरा जा रहा था। घाटी से नीचे उतरते समय बड़े मोड़ पर अचानक ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया।
अनियंत्रित ट्रेलर ने नारियल लादकर बगल से निकल रहे पिकअप को टक्कर मारते हुए आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में भी टक्कर मार दी। तीनों वाहनों की टक्कर के बाद मिर्च लदा ट्रक और ट्रेलर सड़क पर पलट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में पिकअप चालक रावेंद्र बसोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक हाकिम सिंह (44) निवासी राजपुर, राजपुर, कानपुर देहात और ट्रेलर चालक भैया लाल यादव (30) निवासी सराय गोकुल, थाना शादियाबाद, जिला गाजीपुर के सिर, चेहरे और पैर में चोटें आई हैं।
खलासी तारा यादव (28) निवासी गाजीपुर को सामान्य चोटें आई हैं। घायल ट्रेलर चालक को उपचार के लिए सीएचसी लालगंज भिजवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
घायल ट्रक चालक हाकिम सिंह ने बताया कि वह तेलंगाना से मिर्च लादकर गोरखपुर जा रहे थे। ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी, इससे ट्रक बड़े मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में मौजूद खलासी अकबर निवासी तेलंगाना बाल-बाल बच गया। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने घाटी में पलटे ट्रक और ट्रेलर को जेसीबी व क्रेन की मदद से सड़क से किनारे हटवाया। उधर, सूचना पर मृत पिकअप चालक के परिजन भी रोते-बिलखते थाने पहुंच गए।

पिकअप चालक के भतीजे अनुज बसोर ने बताया कि चाचा रावेंद्र नारियल लादकर मिर्जापुर जा रहे थे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घाटी में ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से पिकअप चालक की मौत हो गई है। ट्रेलर चालक और ट्रक चालक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed