फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The Kayastha community must move forward with strength.

Mirzapur News: कायस्थ समाज को मजबूती से आगे कदम बढ़ाना होगा

Mon, 07 Sep 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The Kayastha community must move forward with strength.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। नगर के जिला पंचायत सभागार में रविवार को अखिल भारतीय महासभा की जिला ईकाई के तत्वावधान में कायस्थ समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इसमें समाज के वरिष्ठ जनों ने मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि कायस्थ समाज को मजबूती से आगे कदम बढ़ाना होगा। सफलता के लिए जीवन के हर क्षेत्र में कार्य करने का अवसर तलाशें। नौकरी पाने का नहीं बल्कि नौकरी देने का प्रयास करें।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मुकेश ने कहा कि हमारा समाज चार दीवारी या लोगों का समूह मात्र नहीं है। यह आपसी विश्वास, प्रेम व जिम्मेदारी का ताना बाना है।
विज्ञापन

स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि आज इस समाज को एकता की सबसे अधिक आवश्यकता है। श्मतभेदों को भुलाकर हमें एक होना ही होगा। पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने भी उपस्थित लोगाें को आशीर्वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव, डॉ. डीएल श्रीवास्तव, कुमार नारायण, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, श्यामचंद्र श्रीवास्तव आदि ने भी सम्मान समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर 11 मेधावी, 11 सेवानिवृत्त, छह वयोवृद्ध व दो अधिवक्ताओं का सम्मान किया। अध्यक्षता रत्नेश श्रीवास्तव व संचालन सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, सतीश सिन्हा, यूसी श्रीवास्तव, केबी लाल, विजय श्रीवास्तव, अमरदीप, अनिल श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed