{"_id":"63826508a0b01c677f31eb5b","slug":"two-brothers-fight-to-build-a-barn-mirzapur-news-vns685531688","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: खलिहान बनाने को लेकर दो भाइयों में मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: खलिहान बनाने को लेकर दो भाइयों में मारपीट, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया। थाना क्षेत्र के कस्बा में शनिवार की सुबह खलिहान बनाने को लेकर दो भाईयों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे से मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी प्रेमराज ओझा व नरेंद्र प्रसाद ओझा दोनो सगे भाइयों में खलिहान बनाने को लेकर शनिवार को सुबह कहासुनी होने के बाद लाठी डंडे से मारपीट हो गई। एक पक्ष से प्रेम राज ओझा (52) व उसका पुत्र पवन कुमार (24) घायल हो गया। दूसरे पक्ष से नरेंद्र प्रसाद ओझा (48), विपिन (27) व नितिन (24) लाठी डंडे के मार पीट में घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे कर मुकदमा दर्ज कराया है।। प्रथम पक्ष की तहरीर पर नरेंद्र प्रसाद विपिन व नितिन और दूसरे पक्ष से नरेंद्र प्रसाद ओझा की तहरीर पर प्रेमराज ओझा, पवन कुमार व अतुल कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज करते हुए घायलों को उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि खलिहान बनाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेज दिया गया है।