फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Khushboo raised the prestige of the region in the Bihar Dangal

Mirzapur News: बिहार के दंगल में खुशबू ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Tue, 08 Sep 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Khushboo raised the prestige of the region in the Bihar Dangal
रेसलर खुशबू बिंद को सम्मानित करते सीएचसी प्रभारी डॉ सीबी पटेल व अन्य।-सोशल मीडिया।
कछवां । मझवां क्षेत्र के बारीपुर-बरैनी गांव निवासी युवा पहलवान खुशबू बिंद ने बिहार के खगड़िया में आयोजित अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। बलुआही ठाकुरवाड़ी कुश्ती (दंगल) कमेटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 43 किलो भार वर्ग में उन्हें झूलन महोत्सव-2026 का तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

खुशबू कछवां स्थित श्री सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान में कुश्ती का अभ्यास करती है। इससे पहले वह लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी है। उनकी उपलब्धि पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सीबी पटेल ने सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। भाजपा मझवां मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed