{"_id":"64a7139db6d6424c3904d4e4","slug":"two-arrested-for-looting-jewelery-and-cash-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-282991-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आभूषण और नकदी लूटने के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आभूषण और नकदी लूटने के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बैजू बाबा आश्रम के पास वाराणसी से एक पखवाड़ा पहले कार सवार से हुई लूट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को शाम को लखनिया दरी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पकड़े गए लोगों के पास से लूट के साढ़े नौ हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
सोनभद्र के म्योरपुर निवासी सादिक हुसैन बीते 21 जून को अपनी मां और बेटी के साथ वाराणसी से इलाज कराकर रात में अपनी कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में सोनभद्र के सुकृत बॉर्डर पर स्थित बैजू बाबा आश्रम के पास कार का टायर पंक्चर हो गया। टायर बदलते समय तीन बदमाश वहां पहुंच गए। असलहा दिखाकर मां के कान का टप्स व 18 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पीड़ित सादिक हुसैन ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुटी हुई थी। थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम चौकी प्रभारी नगर इंद्रजीत सिंह यादव वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान लखनिया दरी मोड़ के पास से लूट के मामले के संदिग्ध आरोपियों के होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर लूट की घटना में शामिल आरोपी आनंद प्रिय गौतम निवासी पट्टी कला व जावेद निवासी दुर्गा जी पहाड़ी पट्टी कला को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त तमंचा व एक कारतूस के अलावा लूट के साढ़े नौ हजार रुपये बरामद हुए। घटना में शामिल तीसरा आरोपी मोनू निवासी सुकृत सोनभद्र फरार चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।