फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck pickup, 13 visitors injured

ट्रक से भिड़ी पिकअप, 13 दर्शनार्थी घायल

Sun, 18 Apr 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Truck pickup, 13 visitors injured
हलिया। थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में शनिवार की सुबह दर्शनार्थियों को लेकर गड़बड़ा धाम जा रही पिकअप रोडवेज को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही ट्रक से जा भिड़ी। इससे पिकअप में सवार 13 दर्शनार्थी घायल हो गए। ग्रामीणों ने निजी साधन से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के बगरदा गांव के दर्शनार्थी शनिवार की सुबह पिकअप पर सवार होकर हलिया के गड़बड़ा धाम शीतला मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। पिकअप हलिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार के पास पहुंची थी। पिपरा बाजार के पास पिकअप रोडवेज बस को ओवरटेक कर आगे जा रही थी कि सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इससे पिकअप सवार दर्शनार्थी घायल हो गए। घायल शेषमणि (55), हरिलाल (42), सीता (25), केरवा(55), रीता(22), अशर्फी लाल (40), बबुन्दर (30), वीरेंद्र(25), पूजा(15), शांति(14), दिनेश पाल(25), कलावती (40), शंकर कोल(35) को ग्रामीणों ने निजी साधन से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सभी दर्शनार्थी मध्य प्रदेश के बगरदा गांव के निवासी है। जहां डाक्टर अभिषेक जायसवाल ने उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया। पिकअप चालक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे एएसआई भरत राय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंहुचकर घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed