{"_id":"5fc7e36d8ebc3e9b7f071063","slug":"truck-overturned-on-sp-s-vehicle-mirzapur-news-vns561318573","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी बाल-बाल बचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार्ज लेने सोनभद्र जा रहे एसपी की गाड़ी पर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी पर बुधवार की रात चार्ज लेने सोनभद्र जा रहे एसपी की गाड़ी पर धान लदा ट्रक पलट गया। हादसे में पुलिस अधीक्षक बाल-बाल बच गए। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और एसपी सोनभद्र को अपनी गाड़ी में बैठा कर घर लेकर आए।
कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह का स्थानांतरण सोनभद्र हुआ है। वह बुधवार की रात सोनभद्र चार्ज लेने जा रहे थे। वह देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी पर पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहा धान लदा ट्रक गाड़ी के बाईं ओर पलट गया। हादसे में पुलिस अधीक्षक, चालक व सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंचे बरकछा चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।