{"_id":"58349cf54f1c1bcb4913b610","slug":"truck-fallen-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक गंगा में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक गंगा में गिरा
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 23 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवां से गल्ला उतार कर मिर्जापुर लौट रहा खाली ट्रक मंगलवार की रात करीब सवा दस बजे शास्त्री पुल की रेलिंग तोड़ कर गंगा नदी में जा गिरा। ट्रक ड्राइवर और चार मजदूर लापता हैं।बताया जा रहा है कि शहर के गणेशगंज इलाके के निवासी महेन्द्र गुप्ता का ट्रक शाम को एफसीआई गोदाम से गल्ला लाद कर कछवां गया था। गल्ला उतारने के बाद ट्रक रात में वापस लौट रहा था।
ट्रक को उसका ड्राइवर पप्पू चला रहा था। रात लगभग सवा दस बजे जब ट्रक शास्त्री पुल पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा में गिर गया।
बताया जा रहा है कि ट्रक पर गल्ला उतारने गए चार मजदूर भी बैठे थे। शास्त्री पुल पर एक भी रोडलाइट नहीं जल़ने के कारण घुप अंधेरा छाया हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, कटरा कोतवाली और चील्ह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रोशनी करवाकर ट्रक को खोजने का प्रयास किया पर घुप अंधेरा होने के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।