{"_id":"65a3ac53780bd55f2e094f44","slug":"truck-and-bike-caught-fire-after-collision-bullion-businessman-burnt-to-death-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-11169-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: टक्कर के बाद ट्रक और बाइक में लगी आग, सराफा व्यवसायी की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: टक्कर के बाद ट्रक और बाइक में लगी आग, सराफा व्यवसायी की जलकर मौत
विज्ञापन
मिर्जापुर। दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे सवार सराफा व्यवसायी को शुक्रवार को रात में रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के बिकना अंडर पास के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक भागने लगा तो उसमें फंसी बाइक में जमीन से रगड़ खाने के बाद आग लग गई। बाइक के साथ ही ट्रक में आग लग गई। आग लगने पर ट्रक चालक तो कूद कर भाग गया, परंतु बाइक सवार उसकी जद में आ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलवाकर किसी तरह से आग पर काबू किया। इस बीच बाइक सवार सराफा व्यवसायी की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार को सुबह बाइक सवार की शिनाख्त हुई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के वीरपुर निवासी भरत सोनी (32) पुत्र जयधारी सोनी की बिकना में आभूषण की दुकान है। पिछले पांच साल से वे प्रतिदिन सुबह दुकान जाते थे और रात में दुकान बंद कर बाइक से घर आते थे। शुक्रवार की रात दुकान बंद करके वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बिकना अंडरपास के पास सामने से आ रहे ट्रक ने डिवाइडर तोड़ते हुए बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद बाइक ट्रक में फंस गई।
इस बीच जमीन से रगड़ खाने से बाइक में आग लग गई। जिसकी चपेट में बाइक सवार के अलावा ट्रक भी आ गया। ट्रक चालक मौका पाकर भाग गया। आग की चपेट में आने से बाइक सवार झुलस गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर देहात कोतवाल राणा प्रताप मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड बुलाकर किसी तरह से आग पर काबू किया। तब तक बाइक सवार की झुलस कर मौत हो चुकी थी। पुलिस बाइक सवार की शिनाख्त में जुटी रही। उधर, रात घर नहीं पहुंचने से परेशान परिजन हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी नितेश सिंह का कहना है कि शुक्रवार को रात करीब 10 बजे बिकना अंडर पास के पास बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक और ट्रक में आग लग गई। आग की चपेट में आने से बाइक सवार सराफा व्यवसायी की मौत हो गई। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।