फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tricolor will be hoisted on 38 thousand houses in the municipality area

नगर पालिका क्षेत्र में 38 हजार घरों पर लहराएगा तिरंगा

Sun, 31 Jul 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted on 38 thousand houses in the municipality area
नगर पालिका प्रशासन की तरफ से 11 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 38 हजार घरों पर तिरंगा लहराने की तैयारी की जा रही है। यह जानकारी लालडिग्गी स्थित नगर पालिका कार्यालय के सभागार में नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने को लेकर नगर पालिका द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को घर-घर तिरंगा लगाने के लिये प्रेरित किया जायेगा। नगर पालिका की तरफ से छह अगस्त को सुबह सात बजे घंटाघर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। सभी 38 वार्डों में सभासदों, मोहल्ला निगरानी समिति के सदस्यों एवं पालिका के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा लोगों के घरों पर जाकर तिरंगा फहराने के लिये जागरूक किया जायेगा। चौदह अगस्त को भी पालिका के संसाधनों के साथ नगर सिटी क्लब तक रैली निकाली जायेगी। नगर पालिका की तरफ से सामाजिक संस्थानों, व्यापारियों एवं जिला प्रशासन के सहयोग से हर-घर तिरंगा भी पहुंचाया जायेगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा पर्व है। भारत कीआजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव में सभी राष्ट्र भक्तों को शामिल होना चाहिये। सभी लोगों को राष्ट्र भावना से प्रेरित होकर स्वयं ही अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर झंडे लगाने चाहिए। उन्होंने इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सभी लोगों को तिरंगा देकर किया। इस अवसर पर कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव, जिला स्वच्छता प्रभारी संजय सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ, बाल गोविंद अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed