फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tractor driver dies due to highway collision

Mirzapur News: हाईवा की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

Sat, 03 Feb 2024 03:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver dies due to highway collision
अदलहाट। वाराणसी-शक्ति नगर राजमार्ग पर खजुरौल गांव के पाय शुक्रवार की सुबह छह बजे लकड़ी का चूर्ण लेकर जा रही ट्रैक्टर में हाईवा ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। सोनभद्र जिले के कर्मा थाना क्षेत्र के घेवरी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक राम बचन यादव (45) शुक्रवार की सुबह सोनभद्र से ट्रैक्टर पर लकड़ी का चूर्ण लादकर ले वाराणसी जा रहा था। इसी बीच खजुरौल गांव पोखरे के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही हाईवा ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लकड़ी के चूर्ण का गट्ठर चालक के ऊपर गिर गया। दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गट्ठर को हटवा कर चालक के शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। रामबचन की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। बड़े बेटे ने शिवेंद्र यादव ने तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक रामबचन तीन बेटे और एक बेटी का पिता था। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि बेटे ने की तहरीर पर आरोपी हाईवा चालक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed