{"_id":"61818d83e0669e688c57ccad","slug":"took-only-token-on-second-day-no-purchase-mirzapur-news-vns620617796","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी टोकन ही लिया, खरीद नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी टोकन ही लिया, खरीद नहीं हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। धान खरीद शुरू होने के दूसरे दिन भी कोई किसान धान बेचने नहीं पहुंचा। हां! धान बेचने के लिए नंबर जरूर लगाया गया। मंगलवार को दूसरे दिन नगर के मंडी परिषद स्थित धान क्रय केंद्र से लगभग पांच दर्जन किसानों ने कूपन लिया। हालांकि मांगों को लेकर सचिव हड़ताल पर चल रहे, इससे 15 नवंबर के बाद ही खरीद में तेजी की संभावना जताई जा रही।
जिले में इस बार 66 क्रय केंद्रों से दो लाख 21 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। विभाग का कहना है कि अभी एजेंसियों के कुछ केंद्र खुल सकते हैं। इन केंद्रों के खुल जाने के बाद लक्ष्य में बदलाव हो सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि 15 नवंबर के आसपास किसान धान बेचना शुरू कर सकते हैं। लालगंज : राजकीय क्रय केंद्र लालगंज के दूसरे दिन एक हजार किसानों ने कागजात जमा करके नंबर लगवाया। हालांकि प्रभारी दशरथ लाल ने बताया कि अभी किसान केवल नंबर लगाने आ रहे । अदलहाट : क्षेत्र के अदलहाट बाजार स्थित धान क्रय केंद्र पर दूसरे दिन भी किसान धान बेचने के लिए नहीं पहुंचे। एक दिक्कत और है कि मांगों का लेकर धान क्रय केंद्रों के सचिव हड़ताल पर चल रहे हैं। बताया गया कि सचिवों का हड़ताल आगामी 15 नवंबर तक चलेगी। हलिया : क्षेत्र के मवई कलां स्थित खाद्य विभाग के प्रथम व द्वितीय धान खरीद केंद्र पर टोकन नंबर के लिए किसान पंजीकरण कराने पहुंच रहे। विपणन निरीक्षक वीरेंद्र वीर यादव का कहना है कि अभी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। अब तक एक हजार किसानों ने पंजीकरण के लिए कागजात जमा किए हैं। विकास खंड में धान खरीद के लिए कुल छह क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। पीसीएफ के क्रय केंद्रों के सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से सन्नाटा पसरा हुआ है। किसानों को किसी प्रकार की जानकारी भी केंद्रो पर नहीं मिल पा रही है।
वर्जन
धान खरीद शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक एक भी किसान ने धान नहीं बेचा है। केंद्रों पर पूरी तैयारी है। क्रय केंद्र प्रभारी पूरे समय उपस्थित हैं। जब भी किसान आएंगे खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
- धनंजय सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी