फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   third day of Navratri devotees flocked Vindhyachal Dham Mirzapur seek blessings Goddess Vindhyavasini

नवरात्रि का तीसरा दिन: मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Tue, 13 Oct 2026 10:53 AM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Published by: किशन चौबे Updated Tue, 13 Oct 2026 10:53 AM IST
सार

शारदीय नवरात्र की तृतीया पर मंगलवार को विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां चंद्रघंटा के स्वरूप का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
third day of Navratri devotees flocked Vindhyachal Dham Mirzapur seek blessings Goddess Vindhyavasini
मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विंध्याचल में शारदीय नवरात्र की तृतीया तिथि पर मंगलवार को मां विंध्यवासिनी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही मंदिर की ओर जाने वाली गलियों में भक्तों की कतार लग गई। मां विंध्यवासिनी के चंद्रघंटा स्वरूप का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु लालायित नजर आए। घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


भोर में मंगला आरती के साथ शुरू हुआ दर्शन-पूजन
मां विंध्यवासिनी की मंगला आरती के साथ ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। हाथों में नारियल, गुड़हल की माला और भोग-प्रसाद लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां को अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर में मां के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे। विंध्य की गलियां मां के जयकारों से गूंजती रहीं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

त्रिकोण परिक्रमा कर मांगी मंगलकामना
नवरात्र के तीसरे दिन मां के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विराजमान बटुक भैरव और लाल भैरव के मंदिरों में भी दर्शन-पूजन किया। इसके बाद भक्तों ने त्रिकोण परिक्रमा की और महाकाली तथा मां अष्टभुजी देवी के दरबार में शीश नवाया। अष्टभुजा पहाड़ पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिर की छत पर साधक विधि-विधान से साधना करते नजर आए। वहीं, मंदिर के गुंबद और हवन कुंड की परिक्रमा करने के लिए भी भक्तों की भीड़ लगी रही।

भीड़ को देखते हुए प्रशासन रहा सतर्क
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। भक्तों को दर्शन-पूजन में परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन, स्काउट-गाइड और श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रहे। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी और मंत्री भानु पाठक सहित अन्य पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed